फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस का फाजिल्का तक विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलगाड़ी संख्या 14507/14508 दिल्ली जंक्शन-बठिंडा-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को अग्रिम सूचना तक फाजिल्का तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली से चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 14507 दिल्ली जंक्शन-बठिंडा एक्सप्रेस अब फाजिल्का तक जाएगी। वापसी दिशा में अगले दिन से यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 14508 अपनी यात्रा फाजिल्का से प्रारंभ करेगी। 14507 दिल्ली जं. से दोपहर 01.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09.00 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी बठिंडा से रात्रि 09.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.45 बजे फाजिल्का पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14508 फाजिल्का-दिल्ली जं. एक्सप्रेस फाजिल्का से घनी सुबह 02.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 04.50 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने बताया कि यह रेलगाड़ी बठिंडा से सुबह 05.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.45 बजे दिल्ली जं. पहुंचेगी। बठिंडा से फाजिल्का तक विस्तार दिए मार्ग पर यह रेलगाड़ी गोनियाना, गंगसर जैतु, कोटकपूरा, बरीवाला, मुक्तसर और लखेवाली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव होगा। 14507/14508 रेलगाड़ी की दिल्ली जं. से बठिंडा के बीच समय सारणी यथावत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें