फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विनेश के समर्थन में गूंगा पहलवान ने एक्स पर डाली पोस्ट, लिखा- मैं भी अपनी बहनों के लिए शहादत दे दूंगा

Wed, 27 Dec 2023 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

एक्स पोस्ट में वीरेंद्र सिंह ने विनेश फौगाट के पत्र को भी सांझा किया है। यहां बता दे कि इससे पहले भी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसमें लिखा था कि मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री लौटा दूंगा।
विज्ञापन
गूंगा पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान विनेश फौगाट द्वारा अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने का ऐलान करने पर सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सिंह ने लिखा है कि मैं अपनी बहनों के लिए अपनी भी शहादत दे दूंगा, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा। बहन विनेश फौगाट आप आगे बढ़ो, हम देशवासी आपके साथ खडे़ हैं। जयहिंद।

विज्ञापन




अपनी पोस्ट में वीरेंद्र सिंह ने विनेश फौगाट के पत्र को भी सांझा किया है। यहां बता दे कि इससे पहले भी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसमें लिखा था कि मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री लौटा दूंगा। उसके बाद सरकार द्वारा डब्ल्यूएफआई को निलंबित करने बाद भी वीरेंद्र सिंह ने पोस्ट में लिखा था कि मैं भारत सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन पदम्श्री अपने सीने पर तभी लगाऊंगा, जब तक हमारे देश की गौरव बह साक्षी मलिक और देश की महिला कुश्ती पहलवानों को पूरा सम्मान नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें