फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: अखाड़े में पसीना बहाने के बाद राहुल गांधी ने बाजरे की रोटी के साथ खाया साग

Wed, 27 Dec 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणावी अंदाज में पिड्ढे पर बैठकर खाना खाया। वहीं, पहलवान बजरंग पूनिया ने जमीन पर बैठकर खाना खाया। अखाड़ा संचालक वीरेंद्र पहलवान ने उन्हें अपने हाथों से मक्खन खिलाया।
विज्ञापन
खाना खाते हुए राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी बुधवार की सुबह सवा 6 बजे छारा के अखाड़ा में पहुंचे। उन्होंने एक घंटे तक पहलवानों के साथ दांव-पेंच लड़ाते हुए खूब पसीना बहाया। इसके बाद में लाला दीवानचंद अखाड़े में राहुल गांधी ने हरियाणवी खाने का स्वाद चखा। राहुल गांधी ने अखाड़ा में ही संचालक वीरेंद्र पहलवान की माता गंगा देवी व उनकी पत्नी सरोज द्वारा बनाए गए हरियाणवी भोजन हरा साग, बाजरे की रोटी, दही, मक्खन और धनिये की चटनी के साथ भोजन किया। खाने के साथ गुड़ भी लिया।

विज्ञापन




महिलाओं ने हरियाणवी भोजन चूल्हे पर बनाया और पिड्ढे पर बैठकर राहुल गांधी ने ग्रहण किया तो पहलवान बजरंग पूनिया ने जमीन पर बैठकर खाना खाया। अखाड़ा संचालक वीरेंद्र पहलवान ने उन्हें अपने हाथों से मक्खन खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का दौरा एक आश्चर्य- कोच
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के झज्जर दौरे के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया कि राहुल गांधी उनकी कुश्ती का रूटीन देखने आए थे। बजरंग के कोच वीरेंद्र आर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल का दौरा एक आश्चर्य था और उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 6:15 बजे यहां पहुंचे और उनके साथ व्यायाम किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें