फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे में नाबालिग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 14 Mar 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सदर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवक ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है युवक ने नशे की हालत में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवक ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने दसवीं क्लास में कंपार्टमेंट आने के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। फिलहाल वह अपने घर पर रहता था। उसका पिता पैरालाइज होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रहा है। युवक का एक बड़ा भाई है, जो खेती-बाड़ी का काम करता है। झज्जर सदर थाने के एएसआई संदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़के ने नशे में अपने खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर धारा इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें