फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूरज पोर्टल वंचित समुदायों का जीवन करेगा रोशन : डीसी

Wed, 13 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। वंचित समुदायों के उत्थान के लिए आरंभ किए गए पीएम-सूरज पोर्टल के लांच कार्यक्रम का जिला सभागार में वर्चुअल माध्यम से प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

डीसी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में एफएसडीसी, एनबीसीएफडीसी सहित अन्य सरकारी विभाग द्वारा अनेक ऋण सुविधाएं दी जा रहीं हैं जिनका लाभ लेकर लोग स्वरोजगार हासिल कर जीवन को आसान बना रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट, आयुष्मान कार्ड व पीपीई किट देकर सम्मानित किया।

डीसी ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में एडीसी सलोनी शर्मा, एसई पब्लिक हेल्थ अमित श्योकंद, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव के अलावा विभिन्न कल्याण निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऋण लेकर शुरू किया काम और बदल गई जिंदगी
जिला सभागार में विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर कामयाबी की इबादत दिखने वाली महिलाएं भी मौजूद थी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें सरकार की सहायता से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूह बनाकर कार्य किया और आज उनका जीवन आत्मनिर्भर बन गया है और समाज में सम्मान के साथ जीवन यापन कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें