झज्जर। जिलावासियों को आजादी के अमृत महोत्सव देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की डीसी श्याम लाल पूनिया ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा मुख्यातिथि होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित किए जाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण व जल शक्ति अभियान थीम के आधार पर हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समारोह स्थल पर सरकार की तरफ जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सहित युद्धों में शहीद हुए जवान जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को जिले के सभी गांवों में घर द्वार पर ही नागरिक कार्यक्रम को देख सके, इसके लिए वेब-कास्टिंग, लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अति आवश्यक कार्य होने पर घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। स्वच्छता पर नागरिक विशेष ध्यान दें।