उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान का रोष अब गांव तक भी पहुंच गया है।गांव बेरवाल में जाट समाज के लोगों में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी के पुतले के साथ गांव के मुख्य चौक पर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। जाट समुदाय के लोगों ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने केवल किसान के बेटे व जाट समाज का अपमान नहीं किया है बल्कि देश के उपराष्ट्रपति को भी अपमानित किया है जो अशोभनीय ओर अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति के संवैधानिक पद पर हैं जिनका अपमान हमारे गांव ही नही हिंदुस्तान का कोई जाट समुदाय बर्दाश्त नही करेगा। इस दौरान गांव के मुख्य चौक पर पुतला जला कर रोष व्यक्त किया गया।