दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस पावन अवसर हमें उन वीरों से प्ररेणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति से ओतप्रोत हो गरिमामयी ढंग से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च मास्ट की सलामी ली। पुलिस, एनसीसी और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे देश में देशभक्ति की भावना से लोग ओतप्रोत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान काफी बल मिला है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत मोहत्सव में देश के हर घर तक तिरंगा पहुंचाया गया। आज हमारा तिरंगा देश के हर कोने में शान से लहरा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता सैनानियों के जज्बे को भी सलाम करते हुए उन्हें नमन किया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस पावन अवसर हमें उन वीरों से प्ररेणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहीदों की वीरांगानाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
समारोह में डीसी कैप्टन शक्ति, एसपी वसीम अकरम, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, जननायक जनता पार्टी के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रधान संजय दलाल सहित शहर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजलि दी।