फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते छोटे भाई ने साथियों के साथ मिलकर की बड़े भाई की चोटें मारकर हत्या, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास(झज्जर) मातनहेल गांव में शुक्रवार की रात को एक छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की चोटें मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मां के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मातनहेल निवासी चतरसिंह के पुत्र श्रवण और अजय में काफी दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात करीब एक बजे शराब के नशे में अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने भाई श्रवण की हत्या कर दी। मृतक श्रवण की मां सावित्री ने बताया कि मृतक श्रवण उसका बड़ा बेटा था जो अविवाहित था। उसकी उम्र करीब 46 वर्ष थी। श्रवण और अजय के बीच कई दिनों से विवाद चलने की वजह से वह 15 दिन पहले अपनी बेटी भतेेरी उर्फ सोनिया की ससुराल जुई कलां जिला भिवानी चली गई थी। रात को उसके पास एक पड़ोसी का फोन आया । उसने बताया कि किसी ने श्रवण की हत्या कर दी है। घर के पास गली में श्रवण का शव पड़ा है। जिसके मुंह और सिर से काफी खून निकला हुआ है। सूचना पाकर वह अपनी बेटी के ससुराल जनों के साथ अपने घर पहुंची तो उसके बेटे श्रवण की हत्या कर शव गली में डाला हुआ था। जिसके मुंह व सिर से खून बह रहा था। मृतक की मां ने छोटे बेटे अजय व उसके अन्य साथियों पर श्रवण की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
- वर्जन
शराब के नशे में अजय ने अपने बड़े भाई श्रवण की हत्या की है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौका मुआयना करने के बाद जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यपाल सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें