फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला के शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान, विसरा रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अकेहड़ी मदनपुर गांव के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस में मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद महिला के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं, शव को सामान्य अस्पताल झज्जर के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर कर्मचारियों ने पानी के अंदर एक महिला का शव देखने पर साल्हावास पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसे सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया । महिला की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए अन्य पुलिस थानों में भी सूचना दे दी है।
शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें