झज्जर में नहर से युवक का शव बरामद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
झज्जर के बिसाहन मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल में 4 दिन पहले गांव बिसाहन के युवक ने जेएलएन में छंलाग लगा दी थी। युवक के छंलाग लगाने की सूचना पुलिस को मिली थी। प्रशासन ने युवक को तलाश्ने के लिए गोताखोरों की मदद से युवक के शव ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को युवक का शव जेएलएन में बाकरा हैड और दूबलधन में बीच में मिला। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव बिसाहन निवासी सवीन पुत्र सीताराम ने 25 मार्च को जेएलएन में कूद गया था। जेएलएन में कूदने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की टीम पिछले तीन दिनों से युवक के शव को तलाश्ने में लगी हुई थी लेकिन युवक का कोई सुराग नही मिला था। मंगलवार को युवक का शव बाकरा हैड व दूबलधन के बीच जेएलएन में मिला। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सवीन मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते उसने जेएलएन में कूदकर अपनी जान दी है।
जेएलएन में 4 दिन पहले युवक के कूदने की सूचना मिली थी। गोताखारों की टीम युवक को तलाश्ने में लगी हुई थी। मंगलवार को युवक का शव बाकरा हैड व दूबलधन के बीच जेएलएन में मिला। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
- जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बेरी