फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में बांटा जा रहा डीएपी

विज्ञापन
सरकारी बिक्री केंद्र पर डीएपी खाद को लेने के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सरकार व कृषि विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी डीएपी की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। डीएपी खाद पुलिस टीम के पहरे में बांटा जा रहा है। चाहे वह सरकारी बिक्री केंद्र हो या प्राइवेट। हर तरफ अल सुबह ही किसानों की लंबी लाइनेें लग रही हैं।
विज्ञापन

पहले नंबर आने के चक्कर में किसान सुबह पांच बजे ही बिक्री केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और घंटों बिक्री केंद्रों के खुलने का इंतजार करते हैं। उसके बाद खाद लेने के लिए लाइनों में खड़े होकर खाद मिलने का इंतजार करते हैं। भिवानी में लगे रैक से बुधवार को करीब 4 हजार बैग पहुंच गए थे। जिसके वितरण का कार्य जारी है इसके अलावा खोरी रैक से 8 हजार बैग देर रात तक झज्जर में पहुंच सकता है। जिसके चलते किसानों को काफी राहत मिल सकेगी। कई दिनों से डीएपी खाद को लेकर मारामारी का माहौल खाद केंद्रों पर बना हुआ है।
खाद वितरण की व्यवस्था बनाने के लिए केंद्र संचालकों को पुलिस को बुलाकर खाद का वितरण किया जा रहा है। वहीं डीएपी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धक्का मुक्की के हालत आम तौर पर देखे जा सकते हैं। शहर के अनाज मंडी, रेवाड़ी रोड, भगत सिंह चौक पर किसान महिला व पुरुषों की लंबी-लंबी लाइनें अलसुबह पांच बजे ही लगनी शुरू हो जाती हैं लेकिन बिक्री केंद्रों को अपने नियमित समय दस बजे के आसपास ही खोला जाता है। वहीं महिलाएं अपने बच्चें को साथ लेकर डीएपी खाद को लेने के लिए बिक्री केंद्रों पर सुबह से ही आकर गेट के सामने जल्दी बारी आने के लिए बैठ जाती हैं और पूरा दिन गुजरने के बाद केवल दो बैग डीएपी के मिलते हैं। वहीं ग्रामीणों ने मौजूदा सरकार व प्रशासन को जी भरकर कोस रहे हैं और निजी व सरकारी बिक्री खाद केंद्रों पर भीड़ को काबू करने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी अपने जानकारों व रिश्तेदारों को डीएपी का टोकन दिलाने व जल्दी नंबर देने की बात कही गई।
विज्ञापन

भिवानी व खोरी से डीएपी खाद की सप्लाई में हो रही है। डीएपी की कमी किसानों को नहीं होने दी जाएगी। वहीं करीब 8 हजार बैग खोरी से वीरवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. जाबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एंव नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें