फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले में उमड़ रही महिलाओं की भीड़

Thu, 24 Oct 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : हस्तशिल्प व सांस्कृति उत्सव में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाबार्ड, प्राचीन कारीगर एसोसिएशन व रुडफ की ओर से आयोजित दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में वीरवार को हरियाणवीं फिल्म चंद्रावल की फिल्म स्टार लीला सैनी भी पहुंची। मेले में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ महिलाएं काफी संख्या में पहुंच रही हैं। उ
विज्ञापन


लीला सैनी ने स्टालों पर लगे उत्पादों के बारे में जानकारी ली और खरीदारी भी की। उन्होंने कहा, हर वर्ष लगने वाले इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से हस्तशिल्प बहादुरगढ़ आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सेक्टर-6 के कम्युनिटी सेंटर में 30 अक्तूबर तक लगने वाले हस्तशिल्प मेले में आएं तथा देश के नामी-गिरामी हस्तशिल्प कारीगरों के बनाए गए उत्पादों की खरीदारी करके स्वदेशी को बढ़ावा दें। इस दिवाली पर चाइनीज पटाखों, चाइनीज लड़ियों व घर की सजावट के लिए चाइनीज उत्पादों की बजाय स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें।

-फोटो 55 : हस्तशिल्प व सांस्कृति उत्सव में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें