फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हादसा: कार चालक को आई झपकी, आपस में टकराईं चार गाड़ियां, एक महिला समेत तीन घायल

Mon, 13 Sep 2021 08:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

हादसे में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में छूछकवास मार्ग पर तलाव मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे एक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तीन कार और एक स्कूल बस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के डहीना गांव निवासी ऋषि अपनी कार में सवार होकर नीतू और बंटू के साथ भिवानी जिले के मानेहरू गांव से गुरुग्राम जा रहे थे। वे तालाब मोड़ के पास पहुंचे तो ऋषि को नींद की झपकी आ गई और उनकी कार सामने से आ रही एक्सयूवी कार से टकराते हुए साथ से गुजर रही एक ईको गाड़ी से टकरा गई।


वहीं टक्कर के बाद एक्सयूवी गाड़ी साथ से गुजर रही निजी स्कूल की बस से टकरा गई। घटना में ऋषि व नीतू और इको कार में सवार बाढ़सा निवासी देवेंद्र घायल हो गए। बाकी लोग घटना में बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू की। 

चार गाड़ियों की भिड़ंत होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - किरण, निरीक्षक, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें