फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगवाने के लिए थाने और बिजली निगम के चक्कर काट रहा उपभोक्ता

Sun, 23 Aug 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक तरफ तो बिजली निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए मीटर शिफ्टिंग अभियान चला रखा है तो दूसरी ओर घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर चोरी होने लगे हैं। किला मोहल्ला में बृहस्पतिवार की रात एक दुकान के बाहर से मीटर चोरी हो गया। पुन: मीटर लगवाने के लिए दुकानदार ने कभी थाने तो कभी बिजली निगम के चक्कर लगाए। मगर मीटर नहीं लग सका। 
विज्ञापन


किला मोहल्ला निवासी कृष्ण चावला की मोहल्ले में स्थित किला गेट के पास चाय की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान बढ़ाकर कृष्ण चावला (काके) घर चले गए। सुबह जब दुकान पर आए तो बाहर लगा बिजली का मीटर गायब था। सूचना उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को दी। कृष्ण ने कहा कि पीसीआर में आए पुलिस कर्मियों ने उसे बिजली निगम में जाने को कहा।

जब वह निगम कार्यालय में गए तो वहां एफआईआर कराने के लिए कहा गया। नया मीटर लगवाने के लिए 1200 रुपये की मांग की गई। इसके बाद वह थाने में आए, मगर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मीटर चोरी होने से एक तो उनकी बिजली सप्लाई ठप हुई, कामकाज नहीं हो पाया। ऊपर से कभी थाने तो कभी निगम कार्यालय के चक्कर कटवाए गए। दिनभर चक्कर काटने के बाद भी उनका काम नहीं हो सका। दोनों कार्यालयों में उनके साथ सही व्यवहार नहीं हुआ।
विज्ञापन

-
नि:शुल्क लगेगा मीटर : एसडीई
किसी का मीटर चोरी हो जाता है तो वो पुलिस में शिकायत देकर एफआइआर दर्ज कराए। उसके बाद निगम आफिस में नए मीटर के लिए अप्लाई करें। चोरी होने पर दूसरा मीटर नि:शुल्क लगाया जाएगा। यदि कोई पैसे लेता है तो मुझे बताएं। पैसे लेने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-उमेद शर्मा, एसडीई, सिटी-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें