फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: युवक की हत्या कर शव बोरे में डाल नहर में फेंका, गले में रस्सी बंधी थी, दिल्ली के उजवा का रहने वाला था

Sat, 11 Nov 2023 04:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

वह 30 अक्तूबर से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक अपनी निजी कार किराए पर चलाता था, हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस पर नहर में एक व्यक्ति का बोरी में बंद शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई मिली है, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव बोरे में डाला गया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उजवा गांव निवासी 38 वर्षीय रमेश नशे का आदी थे। वह 30 अक्तूबर की शाम को घर से लापता हुए थे। परिजन तलाश रहे थे। शुक्रवार की शाम को झज्जर के अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर नहर में एक शव बोरी में बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान लापता रमेश के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखकर परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि रमेश किराए पर गाड़ी चलाते हैं। वह 30 अक्तूबर को घर से गए थे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिले। उसके बाद उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस से उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कट्टे से निकाल कर जांच की गई तो उसके गले में एक रस्सी भी थी। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि रमेश की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई और फिर शव को बोरी में डाल कर फेंका गया था। मृतक के बड़े भाई सोनी के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि रमेश शादीशुदा था। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं।

बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम
रमेश के शव का अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि आखिर घर से वह किसके पास गया था और उसकी हत्या किसने की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेडी मदनपुर पंप हाउस पर कट्टे में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। -संदीप, जांच अधिकारी, साल्हावास थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें