फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: कोट गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली

Sat, 08 Apr 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग लगी देखी तो उन्होंने ट्यूबवेल चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई।
विज्ञापन
खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर केकोट उखलचना गांव मेंअज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से दो किसानों की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खेतों में आग लगगी देख कर उस पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक दो किसानों की दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर पाया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार कोट उखलचना गांव निवासी मामन सिंह व जयनारायण के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने खेतों में आग लगी देखी तो उन्होंने ट्यूबवेल चलाक कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई। उसके बाद दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन उस समय तक दोनों किसानों की एक-एक एकड़ गेहूं की पुुसल जल गई थी।

अधिकारी के अनुसार
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। --बिजेंद्र डागर, मुख्य फायरमैन, दमकल केंद्र, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें