फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: बाल सुधार गृह हिसार से भगोड़ा आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, कई वारदात का हुआ खुलासा

Wed, 28 Sep 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

आरोपी के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार को उसको बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बाल सुधार गृह हिसार से भागे हुए एक आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अनेक आपराधिक वारदात के संबंध में खुलासा किया। 

विज्ञापन


सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पुनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ शहर में बादली चुंगी के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक को काबू किया गया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : रेवाड़ी में भीषण हादसा: खड़ी कार को बस ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, बस सवार 11 लोग घायल
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बिहार के जिला बक्सर के गांव कुआवन निवासी सचिन उर्फ गोलू के रूप में हुई। वह फिलहाल बहादुरगढ़ के गांव परनाला में रहता है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन ने प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने अन्य बंदी साथियों के साथ मिलकर अक्टूबर 2020 में बाल सुधार गृह हिसार से फरार हुआ था। वह थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में लूटपाट की एक वारदात में भी शामिल था। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। बुधवार को उसको बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें