झज्जर जिले के गांव छारा में मिठाई दुकानदार को अज्ञात नंबर पर फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने रुपये न देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर मिली धमकी से भयभीत दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।