फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बहादुरगढ़ के पास किराने की दुकान में विस्फोट, ध्वस्त हो गई दुकान, लाखों का सामान जला

Tue, 22 Mar 2022 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बराही गांव में कुलासी रोड स्थित भट्ठे के पास हादसा हुआ। दुकानदार को शक है कि किसी ने विस्फोटक पदार्थ डालकर उसकी दुकान को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
बराही के पास विस्फोट से ध्वस्त हुई दुकान का मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ के नजदीक के बराही गांव में कुलासी रोड स्थित देव ईंट भट्ठा के पास खेतों में स्थित किराने की दुकान में सोमवार देररात विस्फोट होने से दुकान ध्वस्त हो गई। सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में विस्फोट कैसे हुआ यह रहस्य बना हुआ है। दुकानदार को शक है कि किसी ने विस्फोटक पदार्थ डालकर उसकी दुकान को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन


दुकान में करीब दो लाख रुपये का परचून का सामान था। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल की टीम मौके का निरीक्षण करेगी। इसके बाद पता चलेगा कि आखिरकार दुकान में विस्फोट होने का कारण क्या है।

विज्ञापन

घटना में हुए नुकसान के बारे में बताता दुकानदार संजीत।

बराही निवासी संजीत छिल्लर व मंजीत छिल्लर ने बताया कि कुलासी रोड स्थित देव भट्ठा के पास खेतों में परचून की दुकान चलाते हैं। हर रोज की तरह सोमवार रात करीब 9 बजे वे दुकान को बंद करके घर चले गए थे। लगभग पांच-सात मिनट बाद उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी है।

यह भी पढ़ें ः फतेहाबाद: ढिंगसरा ऑनर किलिंग मामले में 16 दोषियों को उम्रकैद, प्रेम विवाह करने वाले युवक की अपहरण कर की थी हत्या
विज्ञापन


वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो दुकान ध्वस्त हो चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने विस्फोटक पदार्थ से दुकान उड़ाई हो। संजीत ने बताया कि दुकान में बैटरी व इन्वर्टर बिल्कुल ठीक है। खाली रखा हुआ रसोई गैस का सिलेंडर भी सुरक्षित मिला है।

इससे उनका यह शक मजबूत होता है कि उनकी दुकान को किसी ने विस्फोटक से उड़ाया है।  संजीत ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच करके दुकान में विस्फोट के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें