फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: चाकू और पिस्तौल के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकान मालिक को चाकू मारकर किया घायल

Mon, 08 Jan 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

लुटेरों ने दुकान मालिक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना शहर, सीआईए पुलिस और डीएसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के किला मोहल्ला में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात हो गई। दुकान में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू और पिस्तौल के बल पर नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। दुकान संचालक को भी चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। बदमाश कितने का माल लूटकर ले गए, अभी यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल मूल का शेख जमालुद्दीन उर्फ लाला पिछले काफी समय से किला मोहल्ला में रहता है। मकान के नजदीक ही उसकी एमएस ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 

रोजाना की तरह सोमवार को भी वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसकी पत्नी भी साथ बैठी थी। करीब साढ़े चार बजे वे कुछ ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान में आए। एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी तो अन्य बदमाश चाकू लिए हुए थे।
विज्ञापन


दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार तान दिए। धमकी देते हुए बैग में सारे आभूषण डालने के लिए कहा। विरोध करने पर उन्होंने शेख जमालुद्दीन पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार किए। इसके बाद आभूषणों के कई डब्बे बैग में डालकर चंपत हो गए।

बदमाशों के भागने के बाद घायल शेख बाहर निकला और लोगों ने उसको संभाला। गंभीर हालत  में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर सिटी थाना व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है।

काफी स्वर्णकार अस्पताल में पीड़ित का हालचाल जानने पहुंचे। स्वर्णकारों ने कहा कि कई बार दिन दहाड़े उनकी दुकानों में वारदात हो चुकी है। वे सुरक्षित नहीं है। प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाए।
 
किला मोहल्ला में एक ज्वेलरी शॉप पर वारदात हुई है। दुकान संचालक को भी घायल किया गया है। सीसीटीवी में तीन नकाबपोश नजर आए हैं। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास रहेगा। -धर्मवीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें