फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3712 बोतल अवैध शराब के साथ 4 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की 3712 बोतल समेत चार आरोपी काबू
विज्ञापन

झज्जर। एसएसपी अशोक कुमार आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के अलग-2 स्थानों से 24 घंटों के दौरान कुल 3712 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसमें थाना बादली की टीम द्वारा एक गाड़ी सहित 3612 बोतल (301 पेटी) अवैध शराब बरामद की गई । इसी प्रकार से थाना माछरौली, बेरी, साल्हावास तथा सिटी झज्जर की अलग-अलग टीमों ने अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

थाना बादली में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार की टीम ने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस हाईवे पर बादली के नजदीक लावारिस हालत में एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की । बरामद शराब में 1992 बोतल अंग्रेजी, 1464 बोतल देसी तथा 156 बोतल बियर की बरामद की गई । इसी प्रकार से थाना माच्छरौली की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करके एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 24 बोतल देसी, 6 बोतल अंग्रेजी तथा चार बोतल बीयर की बरामद की गई। वहीं थाना शहर झज्जर की एक टीम ने झज्जर सिटी एरिया से एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 17 बोतल देसी तथा 8 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं थाना बेरी की एक टीम ने एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 24 बोतल देशी शराब बरामद की गई। अभियान के तहत गश्त के दौरान मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास की एक टीम द्वारा एक आरोपी को काबू उसके कब्जे से 17 बोतल देशी अवैध शराब बरामद की गई। इस प्रकार से झज्जर पुलिस द्वारा एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से कुल 3712 बोतल अवैध शराब की बरामद की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें