बरेली। पोस्टमार्टम में धनेंद्र सिंह के सिर में .32 बोर की गोली धंसी मिली। कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। बारादरी पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया।
राजनैतिक रसूख रहा है परिवार का
पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के परिवार का बसपा सरकार में स्थानीय राजनीति में खासा रसूख रहा है। वे बसपा से कैंट और बिथरी विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रहे। ये सात भाई थे। इनमें सबसे बड़े भाई राजेंद्र की पिछले साल मृत्यु हो गई थी। उनसे छोटे विजेंद्र सिंह और फिर वीरेंद्र सिंह हैं। वीरेंद्र सिंह से छोटे महेंद्र सिंह हैं, जिनकी पत्नी नीरू बरेली की जिपं अध्यक्ष रह चुकी हैं। इनसे छोटे भाई देवेंद्र बिथरी से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। छठे नंबर पर धनेंद्र थे तो सबसे छोटे भाई जितेंद्र सिंह गंगवार हैं।