फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर व्यक्ति पर बोला हमला, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला करने का आरोप, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव इमलोटा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर घर में घुसकर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इमलोटा निवासी सतीश ने बताया कि 15 मार्च को सुबह करीब सात बजे गांव के ही दो लोग उसके घर में घुस आए। उन्होंने उससे गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उस पर सरियों से हमला बोल दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी मनोज व मस्सू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें