फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बादली। गांव दुल्हेड़ा में रविवार देर शाम दो युवक एक ऑटो की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। वहीं सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार दुल्हेड़ा निवासी रवि (20) पुत्र सूरत सिंह गांव में ही एक बाइक शोरूम में काम करता था। रविवार शाम वह काम पूरा कर घर वापस जा रहा था। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रवि के साथ उसका दोस्त आकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में रोहतक के पीजीआई ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि आकाश का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। घायल नरेंद्र की हालत भी चिंताजनक बनी है जिसके सिर और पैर में चोटें लगी हैं। पुलिस के अनुसार नरेंद्र बयान देने की हालत में नहीं है। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली थाने से जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें