फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाने का प्रयास व धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लुकसर के निवासी एक युवक ने अपने ही गांव के एक युवक व उसके दो साथियों पर गोली चलाने का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लुकसर के निवासी संजीत ने कहा है कि बहादुरगढ़ में बादली रोड पर उसकी डीजे की दुकान है। कुछ रोज पूर्व वह अपनी दुकान में कुछ दोस्तों के साथ बैठा था। करीब डेढ़ बजे मेरे गांव का निवासी नवीन अपने दोस्त राहुल व एक अन्य साथी के साथ दुकान के बाहर आया। एक युवक तो स्कूटी पर बैठा रहा, जबकि नवीन व राहुल दुकान के बाहर आकर मेरे नाम से आवाज लगाने लगे। मैं बाहर आया तो नवीन ने पिस्तौल तान दी। गोली चलाने की नीयत से दो बार ट्रिगर दबाया, गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसके बाद मेरे अन्य साथी दुकान से बाहर आए तो उक्त तीनों युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मुझे उक्त युवकों से जान का खतरा है, पुलिस जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करे। उधर, सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें