फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बहनों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बहनों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

बाढड़ा।
क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बहनों ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वीरवार को कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसकी दो छोटी बहनों के साथ भी बाढड़ा क्षेत्र में छेड़छाड़ की। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाएगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें