फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मारपीट के मामले में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ट्रामा सेंटर में शुक्रवार शाम डॉक्टर के साथ मारपीट करने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार की सायं दो युवक दो बच्चों को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लेकर आए थे। बच्चों को मधुमक्खियों ने काटा था। बच्चों के इलाज को लेकर दोनों युवकों का डॉ. उरेंद्र से झगड़ा हो गया। युवकों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। लेकिन जल्द बाजी में एक युवक अपना मोबाइल छोड़ गया। इस मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान हो गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात डॉ. उरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इन युवकों की पहचान सूरजभान व देवेंद्र के रूप में हुई है। सिटी पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों युवकों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें