फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखोदा में हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेशनल हाईवे-9 (रोहतक-दिल्ली मार्ग) पर सड़क किनारे संतर में महिला का जला हुआ शव मिला। कहीं पर हत्या करने के बाद पहचान छिपाने की मंशा से यहां शव को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। खैर, पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जाखोदा में आसौदा थाने से कुछ दूरी पर यह शव मिला है। दरअसल, बुधवार को कुछ लोग रोहतक-दिल्ली रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति की नजर संतर में पड़े जले हुए महिला के शव पर गई। महिला का जला शव दिखा तो उसने अन्य लोगों को इससे अवगत कराया। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल सेे साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, मौके पर भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। शव काफी हद तक जला हुआ था। देखने से शरीर में किसी तरह की चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में ले आई और शव गृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को की गई होगी हत्या
मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। शरीर पर सफेद रंग के कपड़े का टुकड़ा भी मिला है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते इस सड़क से दिनभर वाहनों का आना जाना लगा रहता है। अनुमान है कि मंगलवार की रात को हत्या करने के बाद ही यहां शव लाकर जलाया गया हो। चूंकि गांव सांखोल से लेकर जाखोदा तक संतर में फैली झाड़ियों में अक्सर आग लगी रहती है। इसलिए किसी को भनक भी नहीं होगी कि यहां शव को जलाया जा रहा है। वहीं, महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाएगी महिला
हरियाणा पुलिस महिला की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रही है। साथ ही तमाम चौकी, थानों से गुमशुदा महिलाओं, युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा गांवों के सरंपचों से भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं उनके गांव से तो कोई महिला लापता नहीं हुई है।
विज्ञापन


वारदात स्थल से खंगाले जाएंगे फोन कॉल डिटेल
हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कई तरीकों को अपना रही है। जिस स्थान पर महिला के शव को जलाया गया है, उसके आसपास के क्षेत्र से विभिन्न मोबाइल कंपनियों की सिम से की गई फोन कॉल डिटेल भी पुलिस खंगालेगी। पुलिस पता लगाएगी कि किस कंपनी के किस नंबर से किसने कितनी देर बात की।

महिला का जला हुआ शव मिला है। हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें