फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के बयान पर मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है। अमित ने सेामवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक डीटीसी में अनुबंध पर कार्यरत था और दो बच्चों का पिता था। उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगला या इसके पीछे कोई और कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें