फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी को भीम ने मारा था दीपक को चाकू, रंजिश में दीपक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या 19-17-35

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। अच्छेज गांव निवासी युवक भीम को फाग के दिन छुछकवास गांव में बाइक व कार सवार युवकों ने तलवारों से हमला कर और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा एफएसएल की टीम बुलाकर मौके से सुबूत जुटाए। वहीं शव को झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता सुरेश के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अच्छेज गांव निवासी मृतक भीम का मलिकपुर निवासी दीपक के साथ 25 फरवरी को झगड़ा हुआ था। झगड़े में भीम ने दीपक को चाकू मार दिया था। इस मामले में भीम जमानत पर आ गया था। वीरवार की शाम छुछकवास गांव में बाइक सवार भीम को दो बाइक व कार में सवार होकर आए दीपक के दोस्तों ने घेर लिया। इसके बाद संदीप उर्फ तमीला ने भीम पर तलवार से हमला किया व कातिया उर्फ नीरज व दीपक ने गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद भीम की मौके पर ही मौत हो गई।

भीम के छाती में लगी है एक गोली
मृतक भीम को एक गोली छाती में लगी है। वहीं तलवारों के काफी वार उसके गर्दन से ऊपर वाले हिस्से में किए गए हैं। पीएमआर के अनुसार भीम को नाक, आंख, होठ तथा सिर में तलवार के दो वार किए गए हैं। मौत की मुख्य वजह गोली लगना ही पाया गया है।
विज्ञापन


हत्या में 9 के खिलाफ केस दर्ज
दूबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया, मनीष, लक्ष्मण, भोले, नानिया, भिंडा तथा गांव मलिकपुर निवासी संदीप उर्फ तमिला, अंकुश उर्फ कालू, दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की खास बात यह है कि पुलिस के अनुसार नीरज उर्फ कातिया मर्डर केस में तिहाड़ जेल में बंद बताया जा रहा है लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे मौके पर ही बताया है। मामले को लेकर पुलिस तिहाड़ जेल से इसकी जानकारी जुटाएगी।

कातिया के खिलाफ हैं दर्ज हैं आठ आपराधिक मामले
दूबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया के खिलाफ भिवानी, दादरी, रोहतक तथा झज्जर में आठ मामले दर्ज हैं। इसमें दो मर्डर, एक डकैती की योजना बनाते हुए, लूट का एक, चोरी का एक, आर्म्स एक्ट के दो तथा लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है। 2009 में दर्ज हुए मर्डर के एक केस में नीरज बरी हो चुका है।
विज्ञापन


परिजनों के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नीरज उर्फ कातिया का नाम भी आया है। जिसका तिहाड़ जेल से रिकॉर्ड लिया जा रहा है, उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नरसिंह, एसएचओ, बेरी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें