खेतासराय। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। महिला गांव में अकेली रहती है। पति मुंबई रहता है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने महिला के घर अक्सर आता जाता था। चार दिन पूर्व अकेलेपन का फायदा उठा कर युवती के घर में घुस कर दुरचार किया। महिला ने मुंबई में रह रहे अपने पति को घटना जानकारी दी। महिला ने पति के घर आने के बाद गुरुवार को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।