फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को आपसी घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने व उसकी मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिटी चौकी के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश निवासी गांव भापड़ौदा हाल लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी बेटी ज्योति की शादी फरवरी 2018 में रवि निवासी गांव सुंडाना जिला रोहतक हाल नीम वाली कॉलोनी झज्जर से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। तीन नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ज्योति आत्महत्या की कोशिश कर रही है। वह परिवार सहित मौका पर झज्जर पहुंचा तो उनकी बेटी ज्योति बेड पर मृत अवस्था में मिली। उसके गले में रस्सी का निशान व शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए जान से मारा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए मामले के दो आरोपियों मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रवि और उसकी मां को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन

फोटो संख्या-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें