बाइक को टक्कर मारने पर कार चालक पर केस दर्ज
चरखी दादरी।
गांव पालड़ी के समीप बाइक सवार को टक्कर मारने की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बाइक सवार बधवाना निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च को सुबह करीब सात बजे वह बाइक पर जा रहा था। बधवाना गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी के नंबर पुलिस को मिल चुके हैं और जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।