फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों को टक्कर मार फरार हुआ कार चालक, दो घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों को टक्कर मार कार चालक फरार, दो घायल
विज्ञापन

लोहारू रोड पर राधा स्वामी आश्रम के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
लोहारू रोड पर रविवार दोपहर एक कार सवार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार बिरही कलां निवासी मनोज व रूदड़ौल निवासी विक्रम को गंभीर चोटें आई। मनोज को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक कार लोहारू चौक से बाढड़ा की ओर जा रही थी। गांव भैरवी के राधा स्वामी सत्संग घर के समीप कार चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रूदड़ौल निवासी विक्रम सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गाड़ी चालक ने आगे चल रही एक बाइक को भी पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी। इससे बाइक सवार बिरहीकलां निवासी मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से मनोज को भिवानी अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि विक्रम सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें