फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानोंदा में साढ़े 3 लाख से भरी एटीएम मशीन उखाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर कानोंदा गांव में लगी एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन को शातिर चोर उखाड़कर ले गए। मशीन में करीब साढ़े तीन लाख की नकदी थी। चोरों ने घटना को हाइटेक तरीके से अंजाम दिया है। चोरों ने काले रंग के स्प्रे पेंट से पहले कैमरों और लाइटों को पूरी तरह से ढक दिया। ताकि उनका चेहरा पहचान में न आ सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एटीएम व बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात शातिर चोर जिस मशीन को लेकर गए हैं। उसमें शुक्रवार को ही कैश डाला गया था। उक्त बूथ पर रात को कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं रहता। इसका फायदा उठाते हुए चोर मशीन को आसानी से उखाड़कर ले गए। पुलिस को घटना का पता उस समय लगा, जब ग्रामीण सुबह सड़कों पर आए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत सदर पुलिस को दी। थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटना
चोरों द्वारा पिछले दिनों शहर के नजफगढ़ रोड पर शिव चौक के नजदीक से, पिछले साल गांव गुभाना से एक मशीन को लूटने का प्रयास किया गया था। शिव चौक की घटना में बदमाशों ने लोहे की बेल के जरिये एटीएम को उखाड़ लिया था। लेकिन मशीन भारी होने के कारण चोर उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। गुभाना गांव में हुई वारदात में बदमाशों द्वारा मशीन को गैस कटर के जरिये काटा जा रहा था। लेकिन किसी व्यक्ति के आने पर बीच में ही छोड़कर युवक फरार हो गए थे। जोकि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


नहीं रहते सिक्योरिटी गार्ड
बहादुरगढ़ के तमाम बूूथों पर रात्रि के समय सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिलते। यही कारण है कि एटीएम बूथों में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। एटीएम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गत 27 जून को अमर उजाला ने 50 साल का होने के बावजूद असुरक्षित एटीएम शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी की रिकार्डिंग की मांग की है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
- जसबीर सिंह, थाना सदर प्रभारी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें