अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
बीती रात बादली रोड पर बदमाश ने मोपेड पर अपने घर जा रहे एक व्यक्ति के आगे बाइक अड़ाकर पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
पीड़ित कमल कुमार निवासी बसंत विहार बादली रोड ने बताया है कि शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे वह नजफगढ़ रोड स्थित अपनी दुकान से घर जा रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचा तो तीन युवकों ने उसकी मोपेड के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और उससे पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
उसने बताया है कि उसके बैग में करीब 1.50 लाख की नकदी थी। कमल ने काफी शोर मचाया तो देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। लेकिन जब तक लोग कुछ कर पाते, बदमाश युवक बादली की तरफ भाग गए। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगे कैमरों की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी, बहादुरगढ़।