अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सिलानी गांव के पास सड़क क्रॉस करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी।
झज्जर थाना एसएचओ सोमवीर ने बताया कि सिलानी गांव का सत्यवीर सड़क क्रॉस कर रहा था, जोकि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इसी दौरान वहां से एएसपी शशांक कुमार सावन गुजर रहे थे। जिन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी में ही घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल सत्यवीर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। जिसे पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ये तो फर्ज था मेरा : सावन
सड़क हादसे में घायल को अस्पताल में दाखिल करवा कर मैंने अपना फर्ज निभाया है। लेकिन मुझे दुख है कि घायल सत्यवीर की जान नहीं बच सकी।
शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।