फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड पूर्वी यमन नहर पुल के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोताना रोड पूर्वी यमन नहर पुल के नीचे महिला का शव पड़ा मिलने की सूचना वहां से गुजर रहे जोनमाना निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को नहर से निकाला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके मुंह से झाग व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला गुलाबी रंग की साडी पहने थी। उसकी उम्र 35 वर्ष के आसपास है। सूचना पर एएसपी अजय कुमार, सीओ रामानंद कुशवाह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने महिला पुलिस को नहर में उतारा
बड़ौत। एक तरफ सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कानून बना रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने पर पुलिस अफसरों ने महिला पुलिस कर्मियों को ही पूर्वी यमन नहर में उतार दिया और उन्हें शव को नहर से निकालने के आदेश दे दिए, जबकि मौके पर कई पुरुष पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने भी नहर में नहीं उतरने की जरूरत नहीं समझी। आदेश मिलते ही दो महिला पुलिस कर्मी नहर में उतर गई और महिला के शव की जांच कर शव को नहर से निकाला। महिला पुलिस कर्मियों के नहर में उतरने के कारण नहर के पुल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया महिला पुलिस को शव निकालने के लिए नहर में नहीं उतारा गया। महिला की तलाशी लेने के लिए उतारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें