फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखोदा में दो मोबाइलों की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव जाखोदा में दो मोबाइल की दुकानों में चोरी हो गई। शटर उखाड़कर चोर यहां से कई मोबाइल, कंप्यूटर, नकदी व काफी कीमती सामान चुरा ले गए। दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जाखोदा के निवासी उपेंद्र की गांव में ही ओम साईं राम नाम से मोबाइल की दुकान है। गत 24 नवंबर की रात को वह अपनी दुकान को बंद करके गया था। इसी रात चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना लिया। शटर को रॉड से उखाड़ा गया था। सुबह वहां से गुजर रहे गांव के निवासी विनोद ने देखा तो उसने उपेंद्र को कॉल की। सूचना मिलते ही उपेंद्र वहां पहुंचा। उसने भीतर जाकर देखा तो सब कुछ अस्त-व्यस्त था। काफी मोबाइल, कंप्यूटर, दो हजार रुपये की नकदी सहित काफी सामान गायब था। इससे कुछ ही दूरी पर स्थित एक और मोबाइल की दुकान में इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उक्त दुकान संचालक जसवंत के मुताबिक, उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद इन्होंने आसौदा पुलिस सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बता दें कि क्षेत्र में शटर तोड़कर या उखाड़कर कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अक्तूबर की शुरुआत से लेकर अब तब शहर में 14 दुकानों के शटर उखाड़े जा चुके हैं जबकि ज्वेलरी शोरूम में भी पिछला गेट तोड़कर लाखों के आभूषण चुराए गए थे। अब जाखोदा में दो दुकानों को निशाना बनाया गया है। अभी तक इनमें से एक भी वारदात नहीं सुलझ पाई है।
विज्ञापन

मामले की जा रही है जांच
आसौदा चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार ने कहा कि दुकान संचालकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार करके सामान बरामद करने का प्रयास रहेगा।
-
जाखोदा में दो मोबाइल फोन की दुकान में चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें