फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल के गुब्बार के बीच गोवंश से भरा ट्रक छोड़ तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
थाना साल्हावास पुलिस ने गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। इस ट्रक में एक दर्जन से ज्यादा गोवंश को भरकर गांव सुबाना-अहरी के रास्ते से मेवात ले जाया जा रहा था। लेकिन संदेह की बिनाह पर जब पुलिस ने इस ट्रक को रूकवाने का प्रयास किया तो पुलिस के डर से ट्रक चालक ने कच्चे रास्ते से ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन बाद में जब पुलिस ने इस ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की अलसुबह थाना साल्हावास पुलिस की एक टीम एएसआई रामपाल के नेतृत्व में गांव सुबाना के पास गश्त पर थी। उसी दौरान ही इस टीम को एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह की बिनाह पर जब इस ट्रक को रूकवाने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने पुलिस को गच्चा देकर वहां से भागने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने सुबाना व अहरी के बीच ट्रक को कच्चे रास्ते पर उतार कर पुलिस की आंखों से ओझल होने का प्रयास किया। इसी दौरान इस कच्चे रास्ते पर धूल के गुब्बार उठ गए। लेकिन जब ट्रक चालक को पता चला कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो ट्रक चालक ट्रक को उसी कच्चे रास्ते पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में जब पुलिस की उक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रक में एक दर्जन से ज्यादा गोवंश को बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। बाद में ट्रक से निकालने के दौरान एक सांड की दम घुटने से मौत भी हो गई। पुलिस ने ट्रक से दर्जनभर से ज्यादा गोवंश को बाहर निकालकर उन्हें झज्जर गोशाला में भिजवाया है। उधर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तस्करी का केस दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


धूल के गुब्बार के बीच गोवंश से भरा ट्रक छोड़ तस्कर फरार
- पुलिस ने की थी संदेह की बिनाह पर रूकवाने की कोशिश
-ट्रक से दम घुटने से एक सांड की मौत, सभी गोवंश को भेजा गोशाला

कैप्शन: 4 से 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें