फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद सिंह बने देश के सर्वश्रेष्ठ बुजुर्ग खिलाड़ी जीते 4 गोल्ड

विज्ञापन
बुजुर्ग खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
राष्ट्रीय मास्टर्स वेटरन स्पोर्ट्स खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में मास्टर चांदसिंह अहलावत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 80 वर्ष की आयु वर्ग स्पर्धा में चार स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने चार स्वर्ण पदक जीतकर देश का सर्वश्रेष्ठ बुजुर्ग खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

मीनाताई ठाकरे स्टेडियम नासिक महाराष्ट्र में 11 से 14 नवंबर तक चार दिवसीय राष्ट्रीय मास्टर्स वेटरन स्पोर्ट्स खेल महाकुंभ प्रतियोगिता करवाई गई थी। मास्टर चांदसिंह अहलावत ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलीन थ्रो और हैमर थ्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 80 वर्ष की आयु वर्ग स्पर्धा में चार स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ बुजुर्ग खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पदक तालिका में 152 पदक जीतकर हरियाणा प्रथम स्थान पर रहा और 128 पदक जीतकर महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और 120 पदक जीतकर कर्नाटक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मास्टर चांदसिंह अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के 1200 के लगभग पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें