फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने पिस्तौल के बल पर नकदी और कार छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भापड़ोदा के पास सड़क पर खड़े दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने से कार को रुकवा लिया और चालक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर कार व सात हजार रुपये छीन लिए। कार में सवार दोनों लोगों को आरोपी युवक बाद में रोहतक के इस्माइला के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना आसौदा पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले गांव बरहाणा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह अपनी कार में सांपला से घर की तरफ आ रहा था। साथ में गांव का बिजेंद्र भी कार में सवार था। बुधवार रात करीब सवा 9 बजे जब वे सांपला से बेरी रोड पर चांद भट्टा गांव भापड़ोदा से करीब 100 मीटर कुलताना गांव की तरफ पहुंचे तो दो युवक अपनी गाड़ी रोककर खड़े थे। हाथ का इशारा करके गाड़ी रुकवा रहे थे। दिनेश ने बताया कि मैंने सोचा कि ये रास्ता पूछ रहे होंगे। इसलिए उनके पास गाड़ी रोक दी। रोड पर खड़े एक युवक ने उससे कहा यह रोड कौन सा है और उसी समय उस युवक ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और जेब से पिस्तौल निकालकर मेरी कनपटी पर तान दी। इतने में दूसरा युवक गाड़ी खोलकर पीछे बैठ गया। रोड पर खड़े युवक ने अपनी पिस्तौल पीछे बैठे युवक को दे दी और अपनी दूसरी जेब से चाकू निकाल लिया। मुझे ड्राइवर सीट से नीचे उतारकर गाड़ी में पीछे दूसरे नौजवान युवक के पास बैठा दिया और खुद ड्राइवर सीट पर बैठ गया।
दिनेश के अनुसार, ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने आवाज लगाकर उनकी गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को कहा कि गाड़ी वापस घुमा लो फिर वे हमें हमारी गाड़ी सहित रोहतक के इस्माइला गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर ले गए। इस्माइला गांव पहुंचने से थोड़ा पहले आरोपी युवकों ने हमें रास्ते में उतार दिया और हमारे मोबाइल फोन, करीब सात हजार रुपये भी छीन लिए और कार लेकर फरार हो गए। दिनेश ने शिकायत में बताया कि वह व बिजेंद्र पैदल वापस बेरी रोड पर आए और एक व्यक्ति से मोबाइल फोन मांगकर पुलिस को सूचना दी। फिर वहां मौका पर डायल 112 नंबर की गाड़ी व सांपला थाना की पुलिस आ गई थी। लूटपाट की घटना थाना आसौदा क्षेत्र में हुई थी तो अब शिकायत आसौदा थाना पुलिस को दी गई है। आसौदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूलाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें