फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला व कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के डायवर्जन रोड पर ग्वालीशन चौक पर ट्राला और कैंटर की टक्कर हो गई। घटना में कैंटर चालक घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र राठी पुत्र उमेद सिंह निवासी पाना छाज्जान बेरी का कहना है कि वह अपने चाचा जयकंवार पुत्र खजान सिंह के साथ कैंटर का काम करवाने के लिए वर्कशाप रेवाड़ी रोड झज्जर पर आए थे। वीरवार शाम को वे गाड़ी का काम कराकर बेरी के लिए चले तो ग्वालीशन झज्जर चौक से थोड़ी पहले पहुंचे थे कि सामने से एक ट्राला चालक ने कैंटर में सीधी टक्कर मारी। राहगीरों की मदद से वह चाचा जयकवार को कैंटर से निकाल कर और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल झज्जर लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें