फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की धज्जियां उड़ाकर धड़ल्ले से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। दिल्ली सीमा से सटे गांव गुभाना में नियमों की धज्जियां उड़ाकर अनेक हॉट मिक्स प्लांट धड़ल्लेे से चल रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो। इलाके के किसान और दो गांवों लोग मिलकर बहुत बार कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। बल्कि नए हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किए जाने का सिलसिला चलता रहता है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से किसी नए एचएम प्लांट को अनुमति नहीं दी गई है। झज्जर जिले में मात्र 18 हॉट मिक्स प्लांट को ही चलाने की अनुमति है और मशीनें आदि उपकरण खराब होने के कारण इनमें आधे से अधिक बंद हैं। जबकि धरातल पर बादली, सोलधा व गुभाना क्षेत्र में ही 20 से अधिक प्लांट चल रहे हैं और पूरे जिले में तो इनकी संख्या ज्यादा ही होगी। जिससे स्पष्ट है कि बादली क्षेत्र में कई हॉट मिक्स प्लांट नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं। यहां एनजीटी के नियमों की अवहेलना होती है। आम लोगों को भी बहुत परेशानी होती है।
किसान देवदत्त, श्रीकिशन, मोनू और यशवर्धन का कहना है कि इन प्लांटों में किसी भी नियम का पालन नहीं होता। जिसका खामियाजा ग्रामीणों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त सरकारी फीस की खुलकर चोरी हो रही है। गुभाना में दिल्ली रोड पर पिछले चार माह में दर्जन भर नए एचएम प्लांट लगाए गए हैं जबकि नियमानुसार नए प्लांट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों की मंजूरी से ही लगाए जा सकते हैं। एनसीआर के गांव गुभाना, बादली, लोहट और सोलधा में दर्जनों प्लांट चल रहे हैं। कुछ समय पूर्व गुभाना क्षेत्र में लगे दो प्लांट में कार्रवाई की गई, लेकिन बाद में दोनों प्लांट मंजूरी के बिना ही दुबारा शुरू चालू कर लिए गए।
विज्ञापन

इन्हें मिली मंजूरी
बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले में अवस्थी कंस्ट्रक्शन भदानी, सी प्रकाश गुभाना, चौधरी कंस्ट्रक्शन गुभाना, एएस बाढ़सा, ईश्वर गुभाना, जेएपी बिल्डकॉम गुभाना, केआर आनंद सिद्धीपुर, एमसी गुभाना, कैपकॉन गुभाना, महाबीर प्रसाद गुभाना, आरके गोयल गुभाना, राधे श्याम गुभाना, संजीव ब्रदर्स गुभाना, सत्यप्रकाश गुभाना, शिव शक्ति गुभाना, विनोद गुभाना, बालाजी बाढ़सा, कंवर इंटरप्राइज गुभाना को ही प्रदूषण बोर्ड से मंजूरी मिली है।
वर्जन
गुभाना गांव में अवैध तरीके से हॉट मिक्स प्लांट चलने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे प्लांट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक साल से गुभाना, बादली और सोलधा गांव सहित पूरे जिले में नए प्लांट की मंजूरी नहीं मिली है। प्लांट अवैध रूप से चलता मिला तो जमीन मालिक पर भी कार्रवाई होगी। प्लांट मालिक के खिलाफ नियमानुसार एनजीटी के निर्देशानुसार मामला दर्ज किया जाएगा। यह लोगों के अनमोल जीवन से जुड़ा मामला है। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश यादव, आरओ, एचएसपीसीबी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें