फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में करंट आने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। उपमंडल के गांव देवरखाना में बिजली खंभे में करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रात दो बजे एकत्रित होकर रोष जाहिर किया और निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का बढ़ता गुस्सा देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब दो बजे तक ग्रामीण शांत नहीं हुए तो बिजली निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर खंभे में करंट की जांच की। निगम कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद करवाने के बाद भैंस को दफनाया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की है। पशुपालक धर्मबीर पुत्र साहबराम अपनी भैंसों को बांधने के लिए जा रहा था तो प्लॉट के सामने ही बिजली के खंभे में करंट ने भैंस को अपनी चपेट में ले लिया। पशुपालक के अनुसार, देखते ही देखते भैंस की मौत हो गई। खंभे के आसपास मिट्टी में भी करंट था लेकिन गनीमत यह रही है कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आ सका। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए गली में बैठकर रोष शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख बादली पुलिस थाना से भी अतिरिक्त पुलिस बल गांव में पहुंचा और रात करीब दो बजे तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में एसडीई आशीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को खंभा ठीक करने का आश्वासन दिया। पशुपालक धर्मबीर ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पशुपालक का कहना है कि भैंस की कीमत एक लाख रुपये थी जो कि निगम की लापरवाही के चलते मर गई है। ऐसे में निगम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए। ग्रामीण नरेश कुमार, धर्मबीर, रामलाल, सुंदर, प्रवेश, नरेन्द्र, मीरसिंह, सुभाष, बृजलाल, निरंजन और चेतानंद बाढ़सा ने बताया कि खंभे में करंट और तारों को ठीक करने की मांग कई बार की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें