फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंदन से लौटे ब्रह्मकुमार अंकित का स्वागत

Sun, 18 Feb 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
कार्यक्रम में अपने विचार रखती ब्रह्माकुमारी अंजलि।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-2 केंद्र पर लंदन में ईश्वरीय सेवाएं करके लौटे अंकित का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य बीके रामकुमार, बीके रेखा, मोना उपस्थित रहे। सभी ने अंकित को शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मा कुमारीज बहादुरगढ़ की मुख्य संचालिका बीके अंजलि ने कहा सदा हिम्मत के आधार से स्वयं को मेहनत मुक्त एवं सदा विजय अनुभव करो। सदा इसी निश्चय और नशे में रहो कि परमपिता परमात्मा आपके साथ हैं। ब्रह्माकुमारी विनिता ने शब्दों द्वारा सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को मीठी वाणी रूपी दिल खुश मिठाई खिलाते रहना एवं शुभ भावना संपन्न दुआओं के ग्रीटिंग सभी को देते रहना। ब्रह्माकुमारी रेणु ने कहा कि एक बात में आज्ञाकारी बनना है और वह है सभी को गुण, शक्ति, शुभ भावना, शुभकामना रूपी गिफ्ट देना। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवीन बंटी को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें