पुलिस ने खानपुर कलां गांव में युवक पर 18 अगस्त को जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया।
पुलिस के अनुसार कृष्ण निवासी गांव खानपुर कलां ने शिकायत बताया था कि 18 अगस्त को वह बिजली के तार लगवाने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों से गली में खंभा लगवा रहा था। उसी समय अमित व सुमित दोनों निवासी खानपुर कलां मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। आते ही दोनों ने हमला कर दिया। हमले में वह और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सुमित निवासी गांव खानपुर कलां को गिरफ्तार किया है। संवाद