फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को बिना विलंब सहायता दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत पात्रों को बिना विलंब के समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रक्रिया में देरी के कारण किसी व्यक्ति को सहायता मिलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान सचिव वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंद लोगों की इलाज आदि में मदद की जाती है। ये ऐसे लोग होते हैं, जिनको तुरंत सहायता की जरूरत होती है। इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आवेदन करने वाले लोगों को सहायता देने में विलंब न किया जाए। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आवेदनों को ऑनलाइन स्वीकार किया जा रहा है। तय समय पर ही आवेदनों पर कार्रवाई की जाती है। जिले का कोई भी व्यक्ति सरल पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आवेदन कर सकता है। कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया, बीडीपीओ रामफल व उमेद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें