फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुआ समझौता, अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व सामान्य अस्पताल की चिकित्सक के बीच पिछले शनिवार से चल रहा विवाद आपसी समझौता के बाद सुलझ गया है।
विज्ञापन

बार प्रधान के खिलाफ दर्ज की गई एक एफआईआर को लेकर झज्जर के वकीलों व सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के बीच जारी आपसी वर्चस्व की लड़ाई का हल आखिरकार मंगलवार को निकल गया। विवाद को सुलझाने के लिए स्वयं हरियाणा बार एसोसिएशन के चेयरमैन सत्यजीत पिलानिया जिला मुख्यालय पर पहुंचे। बहादुरगढ़ बार के प्रधान बिजेंद्र राठी व रोहतक बार के प्रधान प्रमोद दलाल भी मंगलवार को झज्जर पहुंचे। काफी समय तक चले बैठकों के दौर के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। अब सामान्य अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ भी काले बिल्ले नहीं लगाएंगे।
चेयरमैन सत्यजीत का कहना है कि एसपी राजेश दुग्गल व हरियाणा बार एसोसिएशन के चेयरमैन सत्यजीत के बीच वार्ता हुई। इसमें एसपी ने बार प्रधान अजीत सोलंकी के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को रद्द करने की कार्रवाई शुरू करने, शहर पुलिस थाना प्रभारी नरसिंह को लाइन हाजिर करने व डीएसपी नरेश कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

इसके बाद वकीलों व सरकारी चिकित्सकों के बीच झज्जर बार में ही एक बैठक विवाद का हल निकालने के लिए हुई। बैठक में स्वयं सीएमओ डॉ.संजय दहिया के अलावा उक्त सभी पदाधिकारी, झज्जर बार के प्रधान अजीत सोलंकी, पूर्व प्रधान नरेश झामरी, पूर्व प्रधान देवेेंद्र कादयान, पूर्व प्रधान यशपाल सैनी के अलावा बार के उप-प्रधान राजकुमार वत्स, सचिव विनित बेनीवाल, अधिवक्ता निर्मल चौहान, आनंद सिंह के अलावा काफी संख्या में बार के सदस्यों ने भी शिरकत की। काफी देर तक चली वकीलों व चिकित्सकों की इस बैठक में घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया और एक-दूसरे का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में दोनों पक्षों की तरफ से समझौता लिखित में पुलिस को देने पर सहमति बन गई। बैठक के बाद बार एसोसिएशन ने पिछले सोमवार से चली आ रही हड़ताल को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
एसपी से मिले प्रतिनिधि मंडल व दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में मामला शांतिपूर्ण माहौल में सुलझा लिया गया है। बार ने हड़ताल वापस ले ली है।
- एडवोकेट अजीत सिंह सोलंकी, प्रधान बार एसो. झज्जर।
दोनों पक्षों के बीच आपसी तालमेल से मामले को सुलझा लिया गया है। दोनों पक्ष मामले में सामजिक समझौता लिखकर दे देेंगे। उसके बाद दर्ज किया गया मामला भी रद्द हो जाएगा।
- डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें